Monday, July 7, 2025

4 से शुरू होगी तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता संवाद यात्रा [Tejashwi Yadav’s worker dialogue journey will start from 4th]

पटना,एजेंसियां। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू होने वाली है. इस बार कार्यकर्ता संवाद यात्रा 4 दिसंबर से मुंगेर से शुरू होगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव की यात्रा स्थगित हो गई थी।

तेजस्वी 3 दिसंबर को पटना से मुंगेर के लिए रवाना होंगे। वहां से 4 दिसंबर को मुंगेर से यात्रा शुरू करेंगे। राजद ने तेजस्वी की यात्रा को शेड्यूल जारी कर दिया है। तेजस्वी मुंगेर में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

5 दिसंबर को तेजस्वी खगड़िया, 6 दिसंबर को बेगूसराय और 7 दिसंबर को लखीसराय और शेखपुरा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

फिर कुछ दिन रुकने के बाद 15 दिसंबर से तेजस्वी तीसरे चरण के कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकलेंगे। 15 दिसंबर को सुपौल, 16 दिसंबर को सहरसा, 17 दिसंबर को मधेपुरा, 18 दिसंबर को अररिया, 19 दिसंबर को किशनगंज, 20 दिसंबर को पूर्णिया, 21 दिसंबर को कटिहार तो वहीं 22 दिसंबर को भागलपुर में तेजस्वी कार्यकर्ता संवाद यात्रा करेंगे।

राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने तेजस्वी के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश प्रधान महासचिव ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से तेजस्वी की यात्रा के लिए तैयारी करने की अपील की है।

बता दें कि तेजस्वी सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी कार्यकर्ताओं से बात कर पार्टी की कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार के युवकों को चीन-पाकिस्तान के हाथों बेचते हैं एजेंट!

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img