रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल झारखंड आने वाले हैं। इसको लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं।
नौ नवंबर को जमशेदपुर व हजारीबाग में उनका रोड शो तय किया गया है। गृहमंत्री का जमशेदपुर में रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा।
जमशेदपुर में रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, 11 नवंबर को भी सरायकेला के साथ-साथ एक अन्य स्थान पर कार्यक्रम तय करने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
रांची में अमित शाह का ऐलान- सहारा के निवेशकों की पाई-पाई वापस करवाएगी भाजपा की सरकार