Monday, July 7, 2025

बाबूलाल बोले-2025 तक 1.5 लाख बहाली करेंगे [Babulal said – 1.5 lakh will be reinstated by 2025]

पहली कैबिनेट में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर रोजगार गारंटी की बात कही। उन्होंने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में बीजेपी झारखंड की जनता के लिए क्या-क्या करेंगी।

बीजेपी की सुनिश्चित रोजगार गारंटी : –

2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी।

पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी।

झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी।

एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

झामुमो और कांग्रेस नेता कर रहे अभद्र टिप्पणीः

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीते कुछ दिनों में ही जेएमएम कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों द्वारा लगातार अपने वक्तव्यों और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं के चरित्र और अस्मिता पर उंगली उठाई जा रही है।

चाहे हेमंत कैबिनेट के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन जी की पत्नी सीता सोरेन पर की गई अभद्र टिप्पणी हो या विधायक प्रत्याशी डॉ अजय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधु पर की गई अमर्यादित टिप्पणी हो- सभी ने आदिवासी महिलाओं के मान सम्मान और अभिमान को ठेस पहुंचाई है।

इसके बाद भी जेएमएम और कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का अपमान करने वालों पर कोई भी संगठनात्मक कार्यवाही न करके अपनी महिलाविरोधी मानसिकता को उजागर किया है। इससे यह साफ हो जाता है कि वर्तमान जेएमएम कांग्रेस राजद की गठबंधन सरकार – आदिवासी महिलाओं का अपमान करने वालों की है।

इसे भी पढ़ें


आंखों में धूल झोंककर ठगने का काम कोई मुखयमंत्री से सीखे : बाबूलाल मरांडी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img