दिल्ली-NCR की आबोहवा में घुलता जहर
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा एयर पॉल्यूशन वहां के लोगो बड़ा बेचैन कर रहा है। दिल्ली-NCR की आबोहवा में “SLOW POISON” घुलता जा रहा है। राजधानी दिल्ली-NCR के लोग देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण झेलने को मजबूर हो रहे है।
जहां एक ओर यमुना में झाग-झाग नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी ओर धुआं-धुआं होने से दिल्ली में सांसों पर संकट छा गया है।
सोमवार की सुबह दिल्ली का ओवरऑल औसत AQI 330 दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम AQI 380 बवाना का दर्ज किया गया। जो PGDAV कॉलेज के इलाके में AQI-05 दर्ज किया गया। हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ।
दिल्ली के किन-किन जगहों पर AQI 362 दर्ज किया गया
आनंद विहार- 358, अशोक विहार- 361, बवाना- 380, बुराड़ी- 364, जहांगीरपुरी- 370, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम- 350, मुंडका- 367, नेहरू नगर- 359, आरके पुरम- 362, रोहिणी- 357, सोनिया विहार- 366, विवेक विहार- 356, वजीरपुर ।
बच्चों को सांस लेने में तकलीफः
लगातार खराब होती हवा का असर दिख रहा दिल्ली वासियों की सेहत पर दिख रहा है। बिगड़ती हवा से बुजुर्ग और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली में प्रदूषण AQI 300 के करीब [Pollution AQI near 300 in Delhi