कहा-मेरे लिए राजनीति का मतलब सत्ता सुख नहीं है
पलामू,एजेंसियां। भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के समापन सभा में हजारों की भीड़ जुटाकर डाल्टेनगंज विधानसभा में शक्ति का प्रदर्शन किया।
शिवाजी मैदान में आयोजित सभा में डाल्टेनगंज के विधायक रह चुके त्रिपाठी ने विकास के प्रति अपने संकल्प को दुहराया।
त्रिपाठी ने कहा कि उनके लिए राजनीति का मतलब सत्ता सुख नहीं है, उनका मिशन खेत में हरियाली और घर में खुशहाली लाना है।10 वर्षों से यहां की जनता परेशान है। गलत जगह वोट देने का एहसास जनता को भी है।
डाल्टेनगंज विधानसभा में आएगा बदलाव लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं मगर इसके समाधान के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि डाल्टेनगंज विधानसभा को बदलने की प्रतिज्ञा उन्होंने ली है।
जनता को भी बदलाव में साथ देने का संकल्प लेना होगा। जनता के साथ से ही रोजगार, अकाल, पेयजल संकट, खासमहल की समस्या को दूर कर पाएंगे। जन -जन का कर्ज चुकाएंगे।
नव युवकों और महिलाओं को रोजगार से जोड़कर इलाके में समृद्धि लाएंगे। समाज की मजबूती के लिए महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी है। जीवन की रक्षा के लिए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलवाएंगे।
सभा के पहले चियांकी हवाई अड्डा से पूर्व मंत्री त्रिपाठी का जुलूस निकला। खुले जीप में सवार होकर रेड़मा, बैरिया चौक, बिसफुट्टा, छहमुहान और शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए शिवाजी मैदान पंहुचे।
इसे भी पढ़ें