नयी दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) नाम से दिल्ली जुड़ता है लेकिन यह सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे देश का और हर नागरिक का विश्वविद्यालय है तथा इसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि देश में आपातकाल लागू होने के बाद जब नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिये गए थे, तब सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसके खिलाफ आवाज उठायी थी।