Tuesday, July 8, 2025

गंगा के पानी से दानापुर का गांव टापू में हुआ तब्दील [Danapur village transformed into an island due to the water of Ganga]

पटना, एजेंसियां: बिहार में अभी बाढ़ का कहर जारी है। पटना से सटे दानापुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

दियारा के लगभग सात पंचायतों में गंगा नदी का पानी चारों तरफ फैल गया है। पूरा गांव जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो गया है।

दियारे के निचले इलाकों के बाढ़ प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर पूरे परिवार के साथ शरण देने के ले मजबूर हैं।

बाढ़ के पानी से दियारा के काशिमचक पंचायत में नवनिर्मित अस्पताल भी पानी में डूबा गया है। इसका अभी उद्घाटन होना बाकी था।

बाढ़ की पानी में दियारा के अधिकांश सरकारी स्कूल डूब गए हैं। अकिलपुर थाना परिसर में एक से डेढ फीट पानी घुस गया है।

दियारे के निचले इलाकों में घरों व झोपड़ियों में तीन-चार फुट पानी घुसा हुआ है। खेतों में 4-5 फुट बाढ़ का पानी बह रहा है। जिससे खेतों में लगी फसल डूब गयी है। पशुओं के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

बाढ़ की पानी घुसने से शहर से संपर्क टूटा

दानापुर दियारा के सात पंचायत में बाढ़ स्थिति भयावह हो गयी है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

दियारा के काशिमचक पंचायत में बने नवनिर्मित हॉस्पिटल भी बाढ़ के पानी में समा गया हैं। लोग दानापुर अनुमंडल अस्पताल पर ही निर्भर हैं।

दियारा वासियों का शहर से संपर्क टूट चुका है। इधर, सीओ ने कहा कि सरकारी स्तर पर दियारा में 22 नाव का परिचालन किया जा रहा है।

गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही

पटना के दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। हालांकि पानी घट रहा है लेकिन अभी राहत की उम्मीद नहीं है।

ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से ऊंचे स्थल पर जाने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में फिर आ सकती है बाढ़! गंगा का बढ़ रहा जलस्तर

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Amit Shah: अमित शाह 9 जुलाई को रांची आयेंगे, हेमंत भी लौटेंगे [Amit Shah will come to Ranchi on July 9, Hemant will also...

Amit Shah: रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img