Tuesday, July 8, 2025

राहुल गांधी बोले-भारत की राजनीति में प्रेम और सम्मान का अभाव [Rahul Gandhi said – lack of love and respect in Indian politics]

टेक्सास, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में प्रेम और सम्मान का बहुत ज्यादा अभाव है। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी आलोचना की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। वहीं, कांग्रेस का मानना है कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह हमें भी लगता है कि हर किसी की भागीदारी होनी चाहिए। हमारा मानना है कि हर किसी को सपने देखने का हक होना चाहिए और जाति, भाषा, धर्म, परम्परा, इतिहास के किरदारों, हर किसी को अवसर मिलना चाहिए।

देश में दो विचारों की लड़ाई है

राहुल ने कहा कि देश में इन्हीं दो विचारों की लड़ाई है। चुनाव में यह लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गयी थी।

इस दौरान भारत में करोड़ों लोगों को साफ समझ में आया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने इस बार के लोकसभा चुनाव में देखा कि भाजपा अपने से पूर्ण बहुमत लाने में सक्षम नहीं हो पायी।

उनकी राय में भारत और अमेरिका रूपी दो घरों के बीच स्वतंत्र रूप से यात्रा होनी चाहिए।

आपको भारत का विचार अमेरिका में लाना चाहिए और अमेरिका के विचार भारत में लाना चाहिए। इसमें भारत-अमेरिकी समुदाय की महती भूमिका है।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका में राहुल बोले- सब कुछ मेड इन चाइना, इसलिए भारत में रोजगार की दिक्कत

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img