Tuesday, July 29, 2025

हजारीबाग के अथर्व बक्शी बने सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता, प्राइज मनी में जीते लाखों रुपये [Atharva Bakshi of Hazaribagh became the winner of Superstar Singer 3, won lakhs of rupees in prize money]

हजारीबाग, एजेंसियां। झारखंड के हजारीबाग के अथर्व बक्शी सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता बन गये हैं। अथर्व बक्शी ने देशभर में झारखंड का नाम रोशन किया है।

पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कंटेस्टेंट अथर्व बख्शी और अविर्भव साथ में विनर बने। दोनों को ट्रॉफी के साथ-साथ 10-10 लाख रुपये भी मिले।

झारखंड के अथर्व बक्शी और केरल के अविर्भव (बाबू कुट्टन) दोनों इस शो के विनर बने हैं। दरअसल, दोनों के बीच मुकाबला टाई हो गया था, जिस वजह से दोनों को ही विनर अनाउंस किया गया।

अथर्व ने अपनी गायकी से विक्की कौशल, नेहा कक्कड़, विद्या बालन जैसे सेलेब्स का दिल जीत लिया था।

विक्की ने यहां तक कह दिया था कि फ्यूचर में भारतीय संगीत उद्योग गर्व से कहेगा कि हमारे पास अथर्व जैसी महान प्रतिभा है।

10 लाख मिलेंगे दोनों को

शो के ग्रैंड फिनाले में अथर्व और अविर्भव का मुकाबला और 7 कंटेस्टेंट के साथ था। पिछले हफ्ते नेहा कक्कड़ ने ग्रैंड फिनाले में पहुंचे टॉप 9 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की थी।

सुपरस्टार सिंगर के टॉप 9 कंटेस्टेंट में अथर्व बख्शी और अविर्भव एस के साथ लाइसेल राय, शुभ सूत्रधार, पीहू शर्मा, क्षितिज सक्सेना, मास्टर आर्यन, देवनसरिया के और खुशी नागर का नाम भी शामिल था। हालांकि, अपने साथी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर अथर्व और अविर्भव इस सिंगिंग रियलिटी शो के विनर बन गए।

इन दोनों में इनाम की राशि आधी-आधी बांटी जाएगी। यानी 20 लाख में से अथर्व को 10 लाख रुपये तो अविर्भव को 10 लाख रुपये मिलेंगे।

पापा नहीं चाहते बेटे को सिंगर बनाना

हजारीबाग के रहने वाले अथर्व बक्शी ने अपनी सिंगिंग से पूरे देश का दिल जीत लिया। सिर्फ शो के जज ही नहीं बल्कि शो में शामिल होने वाले कई एक्टर्स ने भी अथर्व की खूब तारीफ की।

दरअसल, अथर्व का परिवार नहीं चाहता था कि वो सिंगिंग फील्ड में अपना करियर बनाए। हालांकि, उन्हें शुरुआत से ही टीवी पर सिंगिंग रियलिटी शो देखना बेहद पसंद था।

‘इंडियन आइडल 10’ देखने के बाद वो शो के विनर सलमान अली के फैन बन गए और उनके अंदाज को फॉलो करते हुए उन्होंने गाना गाना शुरू कर दिया।

लेकिन अथर्व के पापा चाहते थे कि वो सिर्फ पढ़ाई पर ही पूरी तरह से अपना फोकस करें, पर उनकी मां और मामा ने सिंगिंग को बढ़ावा दिया।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग की ज्योत्सना मैट्रिक की टॉपर

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories