बेरमो। झारखंड में तीसरे चरण को लेकर 4 लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदान जारी है।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 111 में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने अपनी पत्नी अनुपमा सिंह के साथ मतदान किया।
इस दौरान उन्होंने सुबह-सुबह बूथ में पहुंचकर मजबूत लोकतंत्र और मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान किया।
लोगों से अपील कर कहा कि वे लोग सभी मतदान करने के लिए जरूर मतदान केंद्र पर पहुंचे ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।
वहीं, उनकी पत्नी और धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने लोगों से घर से निकलने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करें।
इसे भी पढ़ें