मुंबई। मिस वर्ल्ड 2023 का फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा।
भारत में यह आयोजन 27 साल बाद हो रहा है। इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड फिनाले हुआ था।
इस बार मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट करेंगी। मुंबई में पली-बढ़ीं 22 साल की सिनी अकाउंट और फाइनेंस ग्रेजुएट हैं।
एक समय ऐसा भी था जब सिनी की मां हेमा शेट्टी नहीं चाहती थीं कि वो पढ़ाई से फोकस हटाकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखें। वो बेटी को एक सिक्योर्ड जॉब करते देखना चाहती थीं।
हेमा शेट्टी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत इमोशनल मोमेंट है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेरी बच्ची ने बहुत मेहनत की है।
बचपन से ही सिनी को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में ज्यादा दिलचस्पी थी। वो सोशली काफी एक्टिव है। डांस, स्पोर्ट्स, ड्रामा, हर फील्ड में वो हमेशा आगे रहती है।
वो पढ़ाई में भी बहुत होशियार है। ज्यादातर उसे 90% के ऊपर ही मार्क्स मिलते थे।
इसे भी पढ़ें
संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर पहुंची, CBI, ED और फोरेंसिक टीम