Tuesday, July 8, 2025

नया फ्रिज खरीद रहे हैं, तो इन चीजों का रखें ध्यान

नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मियों के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का इंतजाम करते हैं। पंखा, कुलर, एसी और फ्रिज लोगों की टॉप प्रायोरिटी होती है।

आज हम बात करेंगे फ्रिज की। इस बार की गर्मी में भी काफी लोग नया फ्रिज खरीदने की तैयारी कर रहे होंगे। अगर आप भी इन दिनों घर में नया फ्रिज लाने की सोच रहे हैं और मार्केट में उपलब्ध विकल्पों की रेत में खो गए हों, तो ये खबर आपके लिए है।

इस खबर में आप जानेंगे कि सिंगल डोर, डबल डोर और कंवर्टेबल फ्रिज में से कौन से विकल्प आपके लिए बेहतर होगा।

इन बातों का रखें ध्यानः

नया फ्रिज खरीदने से पहले आप अपने परिवार की गिनती जरूर कर लें। अगर आप नया फ्रिज खरीदने जा रहे हैं तो आपको पहले ये देखना होगा कि आपके परिवार में कितने लोग है, मतलब आपको कितने लोगों के लिए फ्रिज की जरूरत है।

अगर आपके परिवार में 2 से 3 लोग हैं तो 150 से 200 लीटर वाला फ्रिज आपके लिए काफी होगा। वहीं, अगर परिवार में 4 से 5 लोग हैं तो 200 से 250 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज से आपका काम बन जाएगा।

अगर परिवार में लोगों की संख्या 5 से अधिक है तो आप 250 लीटर की क्षमता से ज्यादा का फ्रिज खरीद सकते हैं।

सिंगल डोर वाला फ्रिज

अगर आप सिंगल डोर वाला फ्रिज खरीद रहे हैं तो आपको बता दें कि ये फ्रिज कम जगह लेते हैं। मगर इसमें सामान रखने के लिए इन्हें पूरा खोलना पड़ता है। इन फ्रिज में अधिकतर बेहतर पावर सेविंग मिलती है। मगर इनमें मैनुअल तरीके से डिफ्रॉस्ट करनी पड़ती है।

डबल डोर फ्रिज

डबल डोर फ्रिज सिंगल डोर वाले फ्रिज से बेहतर होते हैं। मगर इस तरह के फ्रिज ज्यादा जगह लेते हैं। बिजली की खपत के मामले में भी ये फ्रिज अधिक खर्चा करवाते हैं।

इस तरह के फ्रिज में सामान रखने के लिए और बर्फ के लिए अलग-अलग डोर होता है। इन फ्रिज में डिफ्रॉस्ट खुद ही हो जाता है।

कंवर्टेबल फ्रिज

कंवर्टेबल फ्रिज को सबसे आसान तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर फ्रिज वाली जगह पर अधिक सामान रखना है तो फ्रिजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह के फ्रिज में अपनी जरूरत के हिसाब से एडजेस्टमेंट की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

पलामू सीएम एक्सीलेंस स्कूल की विज्ञान की 45 में 38 छात्राएं फेल, हंगामा

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

JCECEB canceled result: JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट किया रद्द [JCECEB canceled the result of B.Ed, M.Ed and...

JCECEB canceled result: काउंसलिंग स्थगित रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता...

धनबाद के बरटांड़ से रोज सुल्तानगंज जाएंगी बसे [Buses will go to Sultanganj daily from Bartand of Dhanbad]

Shawni Mela: धनबाद। श्रावणी मेले को देखते हुए धनबाद के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img