Monday, July 7, 2025

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह स्टार गाना “पिस्टल” से हिली भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री

पटना : युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और न्यू एज म्यूजिक सेंसेशन शिवानी सिंह की जोड़ी लगातार एक के बाद एक गानों में धमाल मचा रही है। इसी बीच उनका नया गाना “पिस्टल” रिलीज हुआ है।

इस गाने की गूंज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब सुनाई दे रही है यानी गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

पिस्टल गाने को जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज किया गया है जिसे लोगों का खूब सारा प्यार मिलना शुरू हो गया है।

इस गाने की मेकिंग बेहद खास अंदाज में की गई है, जिसमें आपको पंजाबी या हरियाणवी फील आएगी, लेकिन गाना पूरी तरह से प्योर भोजपुरी है।

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में उनके साथ सपना चौहान भी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री धांसू है और इसलिए दर्शकों के बीच यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है।

इस वायरल गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है और यह सबों को पसंद आने वाली है।

जे एम एफ भोजपुरी ने इस नए कांसेप्ट के साथ बनाया है और यह गाना भोजपुरी के नए समाज का प्रतिनिधित्व भी करता है।

उम्मीद है लोगों को यह खूब पसंद आए और यह इस साल के चार्ट बस्टर गानों के लिस्ट में शुमार हो।

इस गाने के लिए हमने काफी मेहनत की और गाना करते हुए बेहद मजा भी आया। वही मजा आपको सुनने में भी आने वाला है।

अपने फैंस से मेरा यही आग्रह है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें और भरपूर रील बनाएं।

वही गाने को लेकर जे एम एफ भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि “पिस्टल” मस्ती और स्वैग से भरा गाना है जो हर भोजपुरी युवाओं को पसंद आएगी।

हमने नए प्रयोग के साथ इस गाने को रिलीज किया है। गाना शानदार है और अब दर्शकों की बारी है इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाने की।

आपको बता दें कि इस खूबसूरत गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।

पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने के खूबसूरत वीडियो को बनाने में सपना चौहान के साथ डीजी डी एन बी , क्रिएटिव डायरेक्टर नीतिश सिंह एडिटर निंजा समेत अन्य लोगों का सहयोग है।

इसे भी पढ़े

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दलों को धन देने के लिए राष्ट्रीय कोष की वकालत की

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 7 July]

Important events: 1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय...

Today Horoscope: आज का राशिफल 7 जुलाई 2025, सोमवार [Today’s horoscope 7 July 2025, Monday]

Today Horoscope: 07 जुलाई 2025 आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की...

l वैदिक पंचांग l 07 जुलाई 2025, सोमवार [l Vedic Almanac l 07 July 2025, Monday]

Vedic Almanac : विक्रत संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img