Tuesday, July 8, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार में, योगी कल आयेंगे

पटना,एजेंसियां। बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब चरम पर है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा करेंगे। वहीं सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इधर, पहले चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री सुबह नयी दिल्ली से देवघर से होते हुए दोपहर 12 बजे सबसे पहले जमुई पहुंचेंगे।

वे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे।

इसके बाद श्री सिंह बांका के लिए रवाना हो जायेंगे। बांका के शंभुगंज स्थित हाइस्कूल मैदान पर दोपर 2.30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी।

दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है।

रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई वरिष्ठ नेता भी रविवार को जमुई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, चिराग रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और मंत्री हरि सहनी जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद ये सभी नेता हेलिकॉप्टर से जमुई लोकसभा में आने वाले मुंगेर के तारापुर विधानसभा स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें

गांव-गांव तक पहुंची पक्की सड़क: जेपी नड्डा

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

JCECEB canceled result: JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट किया रद्द [JCECEB canceled the result of B.Ed, M.Ed and...

JCECEB canceled result: काउंसलिंग स्थगित रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता...

धनबाद के बरटांड़ से रोज सुल्तानगंज जाएंगी बसे [Buses will go to Sultanganj daily from Bartand of Dhanbad]

Shawni Mela: धनबाद। श्रावणी मेले को देखते हुए धनबाद के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img