रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के खिलाफ दर्ज कराये गये मामले की जांच अब सीबीआइ कर सकती है।
ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट से उसके अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ एससी और एसटी एक्ट के तहत दर्ज करवाये गये मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का आग्रह किया है।
बताते चलें कि, 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के एससी, एसटी थाने में ईडी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।
इस केस की जांच फिलहाल रांची पुलिस कर रही है। रांची पुलिस की ओर से नामजद तमाम लोगों को समन किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें
मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर ममता के खिलाफ भाजपा ने की शिकायत