Women employment scheme:
पटना, एजेंसियां। बिहार की 10 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की नई किश्त मिलेने जा रही है। 28 नवंबर को किश्त की राशि उनके खाते में आ जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बनते ही अपना सबसे बड़ा वादा पूरा करना शुरू कर दिया है।
10-10 हदार रु. मिलेंगेः
नीतीश कुमार बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
15 करोड़ महिलाओं को मिल चुकी है प्रथम किश्तः
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने लगभग 1।5 करोड़ पात्र जीविका दीदियों के खाते में इस योजना की पहली किस्त 10-10 हजार रुपए भेजी थी। अब चुनाव के बाद यह पहली किस्त है, जिसमें 10 लाख महिलाओं को रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की राशि दी जा रही है।
14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को मिल जायेगी राशिः
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को इस योजना की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार खुद जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9।50 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे।



