WPL player auction:
मुंबई, एजेंसियां। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन गुरुवार 27 नवंबर को होगा। 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, इसलिए ऑक्शन में 73 खिलाड़ी बिक सकेंगी। इन्हें खरीदने के लिए टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, नीलामी में 277 प्लेयर्स उतरेंगी, यानी करीब 200 प्लेयर्स अनसोल्ड ही रह जाएंगी।
मेगा ऑक्शन क्यों?
WPL में हर 3 साल में एक मेगा ऑक्शन होता है, जिसमें फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीमों को फिर से बनाने का मौका रहता है। आखिरी मेगा ऑक्शन 2022 में हुआ था। इसके बाद 2023 और 2024 में मिनी ऑक्शन हुए। मिनी ऑक्शन में कई प्लेयर्स को रिटेन किया जा सकता है, वहीं मेगा ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 5 ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं।



