RRB JE Recruitment 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB JE भर्ती 2025 के तहत इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा अवसर जारी किया है। बोर्ड ने कुल 2569 तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, ऑटोमोबाइल, इंस्ट्रूमेंटेशन या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या बी.टेक/बी.ई. डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 के हिसाब से) निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
• सामान्य/OBC/EWS: ₹500
• SC/ST/दिव्यांग/महिला/एक्स-सरविसमैन: ₹250
• ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: शुल्क मुक्त
• फीस जमा होते ही आवेदन की पुष्टि ईमेल और SMS से मिलेगी।
• सैलरी संरचना
RRB JE के पद लेवल-6 पे स्केल में आते हैं, जिसमें शुरुआती सैलरी लगभग ₹35,400 होती है। विभिन्न भत्तों के साथ कुल वेतन आकर्षक हो जाता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा:
• CBT-I
• CBT-II
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• मेडिकल टेस्टV
आवेदन शुल्क का भुगतान 12 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है। आवेदन सुधार विंडो 13 से 22 दिसंबर तक खुली रहेगी, जबकि स्क्राइब की आवश्यकता वाले उम्मीदवार 23–27 दिसंबर के बीच संशोधन कर सकेंगे।यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो रेलवे जैसी प्रतिष्ठित संस्था में स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।



