रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर को है। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। वहीं रांची में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना हुई।
सभी को पारंपरिक तरीके से लोटा-पानी कर उनकी बूथों की ओर रवाना किया गया। पहले चरण में तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. पहले चरण में रांची के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 2085 बूथों पर मतदान होना है। इन बूथों पर 8340 मतदान कर्मियों की तैनात होगी।
इसमें तमाड़ में 1212, रांची में 1496, हटिया में 1984 , कांके में 1928 और मांडर में 1720 मतदान कर्मी होंगे।
इसे भी पढ़ें