Monday, July 7, 2025

झारखंड में अब तक 71.11 करोड़ रुपये जब्त, 817 हथियारों के लाइसेंस रद्द

रांची। आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान झारखंड में अब तक कुल 71.11 करोड़ रुपये जब्त किये गये हैं। इधर, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अब तक 14 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने वोटरों को लुभाने की कोशिशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। झारखंड में अब तक अलद-अलग जिलों में जांच और छापेमारी के क्रम में 71.11 करोड़ रुपए से अधिक जब्त किए गए हैं।

817 आर्म्स लाइसेंस रद्द किए गए हैं। झारखंड की उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

नेहा अरोड़ा ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 तक 69 करोड़ 97 लाख 94 हजार 266 रुपए की जब्ती हुई थी। इसमें 5 करोड़ 16 लाख 42 हजार 63 रुपए नकद, 3 करोड़ 59 लाख 14 हजार 922 रुपए मूल्य की 1,99,731.31 लीटर शराब।

50 करोड़ 65 लाख 70 हजार 17 रुपए मूल्य के 19240320.82 ग्राम ड्रग्स, 41 लाख 10 हजार 361 रुपए मूल्य की 48590.16 ग्राम कीमती धातुएं, 7 लाख 28 हजार 384 रुपए मूल्य के 26,699 उपहार और 10 करोड़ 8 लाख 28 हजार 519 रुपए मूल्य के 666756.32 सामान मिले।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के 18,577 आर्म्स लाइसेंस में से 817 को रद्द कर दिया गया है। लाइसेंस रद्द हथियारों के मालिकों ने उसका सत्यापन नहीं कराया था।

नेहा अरोड़ा ने बताया कि फेज 5 के चुनाव को लेकर कुल 14 नामांकन हुए हैं। चतरा 9, कोडरमा में 4 और हजारीबाग में 1 नामांकन हुआ है। वहीं, फेज 6 के लिए अब तक कुल 8 नामांकन हो चुके हैं।

गिरीडीह में 1, धनबाद में 2, रांची में 2 और जमशेदपुर में 3 नामांकन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जा रहा है।

पांचवें चरण के चुनाव के लिए चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के साथ-साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गांडेय उपचुनाव के लिए अब तक हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत 2 नामांकन दाखिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग DIG के गार्ड ने खुद को मारी गोली

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, क्रिकेट जगत दे रहा बधाई [India’s historic win at Edgbaston, cricket world congratulates them]

Cricket world: बर्मिंघम, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में...

बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, सासाराम में खुशी की लहर [Akashdeep of Bihar created a sensation in England, wave of happiness...

Akashdeep: सासाराम, एजेंसियां। क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img