Saturday, July 5, 2025

पुणे में मिले जीका वायरस के 5 नये मरीज [5 new Zika virus patients found in Pune]

स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

पुणे, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के 5 नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

वहीं, प्रशासन अलर्ट मोड में है। इन पांचों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गये थे। सभी के रक्त नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि हुई।

इनमें तीन गर्भवती महिलाएं हैं। पुणे में इस समय कुल जीका वायरस के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पुणे नगर निगम ने नागरिकों को सावधान रहने की अपील की है।

बहुत खतरनाक है जीका वायरसः

पुणे में मिले सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। जीका वायरस का संक्रमण होने पर मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं।

पुणे नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा कि जीका वायरस से पीड़ितों का इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

डॉ. वर्षाली माली ने बताया कि जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है।

इस वायरस से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जोखिम बढ़ जाते हैं। पुणे नगर निगम ने मच्छर निवारक दवाइयों का छिडकाव करना शुरू कर दिया है और नागरिकों से भी साफ-सफाई रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

पुणे में जीका वायरस ने फैलाया पांव, 2 से बढ़कर 6 हुए पीड़ित

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img