Sunday, October 19, 2025

झारखंड में JMM की पहली सूची में 35 प्रत्याशी, CM हेमंत बरहेट और पत्नी कल्पना गांडेय से चुनाव लड़ेंगीबसंत सोरेन को दुमका से टिकट [35 candidates in the first list of JMM in Jharkhand, CM Hemant Barhet and wife Kalpana Gandey will contest elections, Basant Soren will get ticket from Dumka.]

- Advertisement -

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JMM ने मंगलवार देर रात अपनी पहली सूची जारी की। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम शामिल है।

सीट बंटवारे में ज्यादा फेरबदल नहीः

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगीं।

इस साल लोकसभा के साथ गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की थी। वहीं हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से 2014 और 2019 में जीत हासिल की।

दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन फिर से चुनाव मैदान में होंगे। साल 2019 में भी बरहेट के साथ दुमका सीट से हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी,

लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट को रखने का फैसला लिया और दुमका से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में बसंत सोरेन को पहली बार जीत मिली।

ज्यादातर सीटिंग विधायक बरकरारः

2019 में जीतने वाले ज्यादातर विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुआ, गुमला से भूषण तिर्की, सिसई से जिगा सुसारण होरो और मधुपुर से हफीजुल अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

नाला से रबींद्रनाथ महतो, तमाड़ से विकास मुंडा, टुंडी से मथुरा महतो, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर और लातेहार से बैद्यनाथ राम को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

JMM की लिस्ट की 6 बड़ी बातें

धनवार में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ फिर निजामुद्दीन अंसारी को उतारा
रांची सीट से भी झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की

पहली सूची में पार्टी ने एक विधायक का नाम काटा है

21 विधायकों को टिकट दिया है

बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई के जीगा सुसारन होरो का टिकट होल्ड पर है
नलिन सोरेन और जोबा मांझी के सांसद बनने के बाद उनके बेटों को शिकारीपाड़ा और मनोहरपुर से टिकट मिला है।

साल 2019 में JMM के 30 विधायक जीते

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के 30 विधायक जीते थे। बाद में शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन सांसद बन गए। जबकि चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीमा सोरेन जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए।

13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है।

इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

झारखंड विधानसभा में 81 सीटें

झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं। इनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं।

इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन समेत 31 स्टार प्रचारक JMM की सूची में

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories