7 कैबिनेट और 11 राज्य व स्वतंत्र प्रभार के मंत्री हो सकते हैं
नई दिल्ली, एजेंसियां। नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मोदी के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप मंत शपथ ले सकते हैं।
TDP और JDU से 2-2 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं
चर्चा है कि 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।
मंत्रिमंडल को लेकर बैठक जारी
उधर अमित शाह और जेपी नड्डा मोदी आवास पहुंचे। यहां मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो रही है।
TDP के एक सांसद ने बताया कि किस दल से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, इसका फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है।
इसको लेकर सार्वजनिक रूप से किसी तरह की चर्चा नहीं की जा सकती। सभी इस बात पर सहमत हैं कि PM जिसे जो जिम्मेदारी देंगे, वे उसे निभाएंगे।
JDU सांसद लवली आनंद ने रेलवे मंत्रालय के सवाल पर कहा कि बिल्कुल यह जदयू को मिलना चाहिए।
पहले भी ऐसा ही था। जदयू सांसदों ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की भी बात फिर दोहराई है।
इसे भी पढ़ें