Sunday, July 6, 2025

राममय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में रोशन होंगे 1008 दीप

 रांची। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश राममय है। झारखंड में भी राम नाम की गूंज है। 22 जनवरी को रांची के विभिन्न मंदिरों समेत पहाड़ी मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा 22 जनवरी की सुबह 7 बजे से प्रभु श्रीराम की रंगोली बनायी जाएगी। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। साथ ही दोपहर 1 बजे महाआरती होगी। जब अयोध्या में आरती होगी तो उसी वक्त यहां पर भी महाआरती होगी।

महाआरती के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया है। 2 बजे से देर रात्रि तक भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम में मंदिर परिसर के आसपास 1008 दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। साथ ही राम रूप में श्रृंगार कर राम दरबार लगाया जाएगा। राम जानकी के स्वरूप की आरती की जाएगी।

गेरुआ रंग में रंगे गली-गली और चौक-चौराहे

इधर राजधानी रांची के गली-गली और चौक-चौराहे भगवा रंग में रंग गये हैं। प्रत्येक मंदिर के सामने भगवा झंडे और पताके लग गये हैं। इन झंडों में श्रीराम की तस्वीर है। सड़कों के दोनों किनारे महावीरी पताके लहरा रहे हैं।

चौक चौराहों की साज-सज्जा देखते ही बन रही है। मंदिरों को भी रंगीन लडि़यों से सजाया गया है। पहाड़ी मंदिर से लेकर महावीर मंदिर, श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर रातू रोड, बरियातू और बूटी क्षेत्र के सभी मंदिर और कांके रोड समेत सभी मंदिरों में राम और हनुमान के भजन गुंजायमान हैं।

आम लोगों में भी 22 जनवरी को अउत्साह दिख रहा है। सभी अपने घरों में दीप जलाने की तैयारी कर रहे हैं। कई अपार्टमेंट और घरों को रंगीन लडि़यों से सजाया जा रहा है। ऐसे में 22 जनवरी को दिवाली और रामनवमी का नजारा एक साथ देखने को मिलेगा।

आरती और भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था

लोगों ने उस दिन प्रभु श्री राम का स्मरण कर आरती की तैयारी शुरू कर दी है। कई मंदिरों में अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को एलईडी की व्यवस्था कर मंदिर परिसर के बाहर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की जा रही है। कई मंदिरों में भोग और प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

9 से 29 फरवरी तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img