Uncategorizedरूफटॉप बार बंद करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

रूफटॉप बार बंद करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक [High Court ban on order to close rooftop bar]

रांची झारखंड हाई कोर्ट ने रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इससे संचालकों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ग्रेका किचन एवं बार और प्राणा लाउंज आरएस स्क्वेयर की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, इनके संचालन को बंद करने के रांची नगर निगम के आदेश पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट में दलील दी कि ये दोनों बार एवं रेस्टोरेंट जिस इमारत में स्थित हैं, उसका नक्शा रांची नगर निगम द्वारा स्वीकृत है।

उन्होंने यह भी बताया कि इनका किचन और स्टोर रूम स्वीकृत प्लान के दायरे में आते हैं, जबकि रूफटॉप पर केवल बैठने की व्यवस्था और हल्के अस्थायी ढांचे हैं। सुरक्षा मानकों की बात करें तो अग्निशमन विभाग से इन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त है, साथ ही फूड सेफ्टी और बार लाइसेंस भी कानूनन लिए गए हैं।

नगर निगम ने दिया था बंद करने का आदेशः

रांची नगर निगम ने 24 फरवरी को रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट के लिए एक नया रेगुलेशन ड्राफ्ट जारी किया है, जिस पर 30 दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि उन्होंने म्युनिसिपल एक्ट 2011 और बिल्डिंग बायलॉज 2016 का कोई उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए उनके संचालन पर रोक लगाना अवैध है।

सुनवाई के दौरान नगर निगम ने निरीक्षण रिपोर्ट और फोटो कोर्ट में प्रस्तुत किए, जिनका अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने पाया कि ये दोनों रेस्टोरेंट किसी स्थायी अवैध निर्माण में शामिल नहीं हैं और तय मानकों का पालन कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि नगर निगम का यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन करता है।

गौरतलब है कि रांची नगर निगम ने शहर में संचालित 33 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया था। 22 फरवरी को अपर प्रशासक संजय कुमार की अदालत से इन संचालकों के खिलाफ अलग-अलग आदेश पारित किए गए थे। रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ अनधिकृत निर्माण को लेकर कानूनी कार्यवाही चल रही थी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाई कोर्ट में 410 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l दिनांक – 25 नवम्बर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 25 नवम्बर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत...

Ethiopia volcano eruption 2025: इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का राख 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

Ethiopia volcano eruption 2025: अदीस अबाबा, एजेंसियां। इथियोपिया का हेली...

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह-उम्र के साथ चढ़ता गया गुनाहों का सूरज

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह डॉन, बाहुबलियों और अपराधियों की जिक्र...

Today horoscope: आज का राशिफल 25 नवंबर 2025 , मंगलवार

Today horoscope:  मेष राशि - उन भावनाओं को पहचानें, जो...

PM Modi: PM मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता था आरोपी

PM Modi: नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी...

Hong Kong fire: मृतकों की संख्या 128 पहुंची, तलाशी अभियान अंतिम चरण में

Hong Kong fire: हांगकांग, एजेंसियां। हांगकांग के ताई पो क्षेत्र में वांग फुक कोर्ट स्थित रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मृतकों की...

Palamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action: पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।...

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 में रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन,पिछले साल के मुकाबले 1 लाख से अधिक आवेदन

JEE Main 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।...

WPL 2026: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में MI टीम में पुराने खिलाडियों की हुई घर वापसी

WPL 2026: मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी 2025 की विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम...

Chirag Paswan: तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान नहीं पहुंच सके स्थापना दिवस पर पार्टी ऑफिस

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम...

Abhishek Banerjee: चुनाव आयोग से मिलेगी TMC सांसदों की टीम, अभिषेक बनर्जी की मांग: बैठक का प्रसारण लाइव हो

Abhishek Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया...

Delhi Police Recruitment 2025: SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का एग्जाम शेड्यूल, कॉन्स्टेबल से लेकर AWO/TPO...

Delhi Police Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी...

Azam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan: लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ी राहत मिली है। अमर सिंह की...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles