Saturday, July 5, 2025

रणबीर कपूर के साथ नज़र आयेंगे रवि दुबे, पत्नी सरगुन मेहता ने उनकी रामायण में भूमिका पर जताई ख़ुशी [Ravi Dubey will be seen with Ranbir Kapoor, wife Sargun Mehta expressed happiness over his role in Ramayana]

Ravi Dubey :

मुंबई, एजेंसियां। निर्देशक नितीश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों सुर्खियों में है और यह फिल्म फिलहाल सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। आदिपुरुष की बड़ी असफलता के बाद, फिल्म के फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से बहुत अधिक हैं। फिल्म का टीज़र कल रिलीज हुआ और इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। टीज़र में दिखाए गए दृश्य वाकई शानदार हैं और फैन्स ने इसे पहले ही हिट करार दे दिया है।

Ravi Dubey: बड़े कलाकारों से सजी है फिल्मः

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, यश रावण के रूप में और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कई बड़े कलाकार भी हैं।

Ravi Dubey :रवि दुबे की भूमिका पर सर्गुन का भावुक संदेश:

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्माता रवि दुबे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। टीज़र रिलीज होने के बाद, रवि की पत्नी और अभिनेत्री सर्गुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाला पोस्ट किया।

Ravi Dubey :सर्गुन का भावुक पोस्टः

सर्गुन ने अपने पोस्ट में लिखा, “2026 की दीवाली का इंतजार मेरी जिंदगी का सबसे लंबा इंतजार होगा। मेरा दिल इतना भरा हुआ है कि हर बार जब मैं टीज़र देखती हूं या पोस्टर पर नाम पढ़ती हूं, दिल प्यार और आभार से भर जाता है। शुक्र शुक्र शुक्र जय श्रीराम ॐ नमः शिवाय।”

सर्गुन का यह पोस्ट उनके पति रवि दुबे के लिए गर्व और खुशी का इज़हार है और दर्शाता है कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर कितनी उत्साहित हैं। रामायण को लेकर फैंस की उम्मीदें बेहद ऊंची हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों के दिलों को कितना छू पाती है।

इसे भी पढ़ें

एनिमल के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img