Monday, July 7, 2025

पटना में 100 एकड़ में बनेगा भव्य स्टेडियम, 22 खेलों का होगा आयोजन [A grand stadium will be built on 100 acres in Patna, 22 sports will be organized]

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन क्षेत्र में डुमरी मौजा में एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है, जो 100 एकड़ में फैला होगा। यह परियोजना राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही गति पकड़ेगी। भूमि चिन्हित कर ली गई है और अप्रैल से किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

22 खेलों का होगा आयोजनः

इस स्टेडियम में लगभग 22 प्रकार के खेलों का आयोजन संभव होगा। यह स्टेडियम राजगीर के खेल परिसर से भी बड़ा होगा, क्योंकि राजगीर का खेल परिसर 90 एकड़ में बनाया गया था। जबकि पुनपुन स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल, गोल्फ, खो-खो, मुक्केबाजी और कई अन्य खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।

प्रशासन ने की कार्ययोजना की तैयारीः

वहीं, प्रशासन ने इस परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर ली है और राज्य सरकार को भेज दी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह स्टेडियम अगले 3 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। पटना रिंग रोड के निकट इसका निर्माण होने से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

किसानों को मिलेगा मुआवजाः

इसके साथ ही किसानों को उनके भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। क्योंकि राज्य सरकार ने इसके लिए राशि आवंटित करने का निर्णय लिया है। इस खेल परिसर का निर्माण पटना-गया फोरलेन और बिहटा-सरमेरा फोरलेन के पास किया जाएगा, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के आयोजन में सहायक होगा।

बाहरी खिलाड़ियों के रहने की होगी व्यवस्था

इसके अलावा बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खिलाड़ियों को पटना शहर में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें बिना किसी असुविधा के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

बदलेंगी राजधानी रांची की तस्वीर ,बिछेगा फ्लाईओवर का जाल

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img