Thursday, July 3, 2025

चतरा में मॉब लिंचिंग, लूटपाट के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला [Mob lynching in Chatra, accused of robbery beaten to death by villagers]

चतरा। झारखंड के पलामू प्रमंडल में एक बार मॉबलिंचिंग हुई है। इस बार चतरा जिले के लावालौंग में मॉबलिंचिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक सौरू नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान राजो गंझू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि लावालौंग साप्ताहिक बाजार से चार लोग बाइक पर सवार हो कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान हांहे सौरू नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले।

उन्होंने बाइक को धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार चारो ग्रामीण सड़क पर गिर गए। लुटेरे ग्रामीणों के साथ लूटपाट का प्रयास करने लगे।

इस बीच दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मारपीट के क्रम में लुटेरों ने धारदार हथियार से ग्रामीणों पर वार किया। जिससे मुकेश और एक अन्य ग्रामीण जख्मी हो गए।

दो लुटेरे भाग निकलेः

इसी बीच साप्ताहिक हाट से कुछ और ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख दो लुटेरे जंगल की ओर भाग निकले।

फिर ग्रामीण एक लुटेरे राजो गंझू को पड़कर गांव ले आए और उसकी पिटाई की। ग्रामीणों ने उसकी इतनी पिटाई कर दी की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि इस घटना से एक महीने पहले सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी के बाजारटांड में ग्रामीणों की भीड़ में एक युवक की जान ले ली थी।

इसे भी पढ़ें

देवघर मॉब लिंचिंग! किशोर को भीड़ ने पीट कर मार डाला

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img