Saturday, July 5, 2025

पश्चिम चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे यू-ट्यूबर मनीष कश्यप

पटना : बिहार के यू-ट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिये उन्होंने यह जानकारी दी है। हालांकि, उन्हें अभी तक किसी भी पार्टी से सिंबल नहीं मिला है।

माना जा रहा है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। मनीष कश्यप ने यहां तक कि पश्चिम चंपारण में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

लोगों के साथ संबोधन का एक वीडियो भी मनीष ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। इसमें वह लोगों से कह रहे हैं कि भाजपा यह कह रही है कि उन्हें कांग्रेस का सपोर्ट है।

दूसरी ओर, कांग्रेस यह कह रही है कि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। मनीष ने जमकर भाजपा और कांग्रेस पर भड़ास निकाली।

एक तरफ उन्होंने भाजपा को रोजगार और नौकरी को लेकर घेरा। दूसरी ओर, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

इधर, मनीष ने लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आज तक पश्चिम चंपारण में कोई गरीब का लड़का सांसद नहीं बना है।

गौरतलब है कि मनीष कश्यप 23 दिसंबर, 2023 को जेल से छूटकर बाहर आए थे। करीब नौ महीने से जेल में बंद मनीष कश्यप को पटना की बेउर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था।

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार ने NSA लगा दिया था। उन पर तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद मनीष ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई थी।

कयास थे कि किसी राष्ट्रीय पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बकौल मनीष अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने बघेल को फंसाने की कोशिश की थी, ‘शराब घोटाले’ का मामला राजनीति से प्रेरित था: कांग्रेस

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img