Wednesday, October 22, 2025

एमएस धोनी नहीं बन सकते टीम इंडिया के हेड कोच, कारण जान हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -

रांची। धोनी के फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में अपनी सेवा दें।

मगर आप इस बात से अंजान होंगे कि धोनी के लिए भारतीय टीम का कोच बनना तो दूर की बात, उनके लिए आवेदन करना भी संभव नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

बीसीसीआई ने टीम के हेड कोच के चयन के लिए आवेदन मांगा था। इसके बाद से गौतम गंभीर को अगला मुख्य कोच बनाए जाने की चर्चा है।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि एमएस धोनी की बड़ी फैन फालोविंग है। ये सभी चाहते हैं कि एमएस धोनी भारतीय टीम के हेड कोच बनें।

मगर आप इस बात से अंजान होंगे कि धोनी के लिए भारतीय टीम का कोच बनना तो दूर की बात, उनके लिए आवेदन करना भी संभव नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच के लिए योग्य नहीं हैं।

यह सुनकर आपके मन में यह बात तो जरूर आ रही होगी कि भारतीय टीम के सफल कप्तान होने के बाद भी एमएस धोनी भारतीय टीम के कोच क्यों नहीं बन सकते हैं।

तो आपको बता दें, कोई व्यक्ति भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए तभी आवेदन कर सकता है, जब वो किसी भी तरीके की क्रिकेट ना खेल रहा हो।

एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। लेकिन वो अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

यानी कोई भी एक्टिव प्लेयर, जो किसी भी तरीके का प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हो, वह भारतीय टीम का कोच नहीं बन सकता।

धोनी ने हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी, लेकिन उस रोल में धोनी ने पार्ट-टाइम काम किया था।

मेंटर की पोजीशन के लिए धोनी ने कोई फीस भी नहीं ली थी। इस समय एमएस धोनी के आईपीएल से रिटायर होने की संभावना भी कम नजर आती हैं।

उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 मैचों की 11 पारियों में 53.67 के औसत से 161 रन बनाए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके स्ट्राइक रेट ने बटोरी क्योंकि सीजन में उन्होंने 220.55 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। अच्छी फॉर्म में होते हुए धोनी के रिटायर होने की उम्मीद कम है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच की रेस के लिए आवेदन 27 मई को रोक दिए गए थे। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया था और बताया जा रहा है कि 3,000 से भी अधिक लोगों ने कोच पद के लिए आवेदन किया है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि कई सारे आवेदन फेक थे। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

ग्रामीण महिलाओं ने बोरियों से किया बांध का निर्माण

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories