पाकुड़,एजेंसियां। उत्तरप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने झारखंड के पाकुड़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद कश्मीर, श्रीनगर, झारखंड सहित पूरे देशभर में आतंकवादी, उग्रवादी एवं बम फटने की घटना बंद हो गई है।
भारत में कानून का राज है। पर झारखंड में कानून कहीं दिखता ही नहीं। यहां विदेशी टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
सिंह ने कहा कि 2014 के पूर्व देश की स्थिति काफी दयनीय थी। अब काफी परिवर्तन हो रहा है। भारत का विदेशों में सम्मान बढ़ा है।
संकट में पड़ी बहु-बेटियों को मोदी सरकार ने विदेशों से सुरक्षित वापस लाने का काम किया। आजादी के बाद जिस प्रकार देश की विधि-व्यवस्था चौपट हुई थी, उसे मोदी सरकार ठीक कर रही है।
जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, उसमें अमूल्य-चूल परिवर्तन होता है। महिलाएं उद्योग चला रही है। जातियां समाप्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि देश आजादी के बाद जिन लोगों के पास शौचालय, आवास व गैस नही था, उन्हें इन सारी सुविधाएं केंद्र की मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है।
कहा कि जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है। वहां सुचारू रूप से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है।
जिन राज्यों में विपक्षी एवं अन्य पार्टियों की सरकार है, उन राज्यों में केंद्रीय योजनाएं को धरातल पर उतारने में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार जाने के बाद बिजली, पानी के लिए मारामारी हो रही है। झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
गुंडा राज कायम हो गया है। देश की जनता ने तय कर लिया है कि वर्ष 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
जनऔषधि केंद्र में 80 फीसद सब्सिडी पर दवा दी जा रही है। 80 करोड़ जनता को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह: जैन मंदिर से महावीर की 12 मुर्ति चोरी, अष्टपति हार, चांदी का छत्र चोरी, लोग आक्रोशित