Tuesday, July 8, 2025

युवाओं का ध्यान खींच रही यशस्विनी

रांची। रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के सौम्य व सरल स्वभाव से रांची के लोग प्रभावित दिख रहे हैं।

खास तौर युवा वर्ग के बीच वह तेजी से स्थान बना रही हैं। वह रांची के प्रत्येक वर्ग के साथ मेलजोल कर संवाद स्थापित कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी कर रही हैं।

सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि रांची में एक व्यापक बदलाव लाने और जनकल्याण के लिए लोगों से मतदान करने की अपील कर रही हैं। उनकी अपील में एक जोश और जुनून का समावेश है।

बोलचाल में कोई द्वेष की भावना नहीं, बल्कि चहुमुंखी विकास की कामना है। जहां बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं, बुद्धिजीवी वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर रही हैं, वहीं युवाओं एवं महिलाओं में आगे बढ़ने का जज्बा जगा रही हैं।

पिता से राजनीतिक विरासत मिलने के कारण वह सामाजिक क्षेत्र में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राजनीति की पहिया को कैसे घुमाना है, इससे वे अनभिज्ञ भी नहीं हैं। झारखंड की राजधानी रांची के सियासी गलियारों में यशस्विनी सहाय आते ही छा गई हैं।

पोस्को एक्ट की जानकारी रखने वाली विधि की छात्रा रही यशस्विनी युवाओं के लिए अवसर के द्वार खोलना चाहती हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत की मूल्य को स्थापित करना चाहती हैं।

रांची लोकसभा क्षेत्र के लोगों की आशा और विश्वास पर खरा उतरना यशस्विनी सहाय आज के समय की मांग है।

इसे भी पढ़ें

रांची के नाबालिग को उम्रकैद, जानिए क्यों?

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img