Tuesday, September 30, 2025

राज्य सरकार सबसे भ्रष्ट, लिखकर रख लो 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार : अमित शाह [State government is the most corrupt, write it down, BJP government will be formed in 2024: Amit Shah]

- Advertisement -

रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रांची के प्रभात तारा मैदान में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होने इस सरकार को देश का सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। यहां के सांसद के घर 300 करोड़ रुपये कैश मिले, मंत्री के पीए के घर 30 करोड़ रुपये कैश मिले। कांग्रेस उस मंत्री को इस बार फिर चुनाव में टिकट दे रही है क्योंकि कांग्रेस को डर है कि अगर उसे टिकट नहीं देंगे, तो वो बता देगा कि किसकी पैसा था वो 30 करोड़ रुपये ।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा है जब कोई हार कर भी अहंकार में है वो है कांग्रेस पार्टी।

अमित शाह ने कहा कि कोई ये भ्रम में नहीं रहे कि “हमारी सरकार इस बार झारखंड में नहीं बन रही है, लिखकर ले लो इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 का चुनाव हम जीत रहे है”।

बीजेपी के इस वृहत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा , केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि विस्तृत सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं। मैं आप सभी का मनपूर्वक अभिनंदन करता हूं, आपकी ताकत से ही झारखंड में भाजपा 9 सीटें जीती है।

मैं झारखंड की जनता का भी प्रणाम करता हूं, आभार जताता हूं। 2014 हो, 2019 हो या 2024… मोदी जी के नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। आपके प्यार के लिए आपको लाख-लाख बार प्रणाम।

अमित शाह ने आगे कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है।

इसके साथ ही अमित शाह कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है।

हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलता है।

एक मंत्री के PA के घर ये 30 करोड़ रुपये मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

मैं आपको भरोसा देने आया हूं, चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े।

भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे आप (भाजपा कार्यकर्ता) जनता के बीच शान से सिर उठा कर जा पाएं।

10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया।झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया।

इसे भी पढ़ें

2024 में झारखंड में BJP की सरकार बनेगी, इंडिया गठबंधन ने चुनाव हारकर भी अहंकार पालाः अमित शाह

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories