Wednesday, September 17, 2025

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, अनेक सिद्धियां प्रदान करती हैं माता [Worship of Mother Shailputri on the first day, Mother grants many achievements]

- Advertisement -

रांची। शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर कलश स्थापना से किया जायेगा। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना भक्त बड़े भक्तिभाव के साथ करेंगे।

माता के नौ रूपों में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री मां दुर्गा के नौ रूपों में पहला रूप हैं जिनकी भक्तगण नवरात्रि पर्व में पूजा-अर्चना करते हैं।

नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा मां के नौ रूपों को समर्पित होते हैं और इस पावन पर्व के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। वृषभ-स्थिता इन माताजी के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है।

अपने पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या के रूप में उत्पन्न हुई थीं तब इनका नाम ‘सती’ था। इनका विवाह भगवान शंकरजी से हुआ था। शैलपुत्री का संस्कृत में अर्थ होता है ‘पर्वत की बेटी’।

क्या है पौराणिक कथाः

पौराणिक कथा के अनुसार मां शैलपुत्री अपने पिछले जन्म में भगवान शिव की अर्धांगिनी (सती) और दक्ष की पुत्री थीं। एक बार जब दक्ष ने महायज्ञ का आयोजन कराया तो इसमें सारे देवताओं को निमंत्रित किया गया, परंतु भगवान शंकर को नहीं। उधर सती यज्ञ में जाने के लिए व्याकुल हो रही थीं।

शिवजी ने उनसे कहा कि सारे देवताओं को निमंत्रित किया गया है लेकिन उन्हें नहीं; ऐसे में वहां जाना उचित नहीं है। सती का प्रबल आग्रह देखकर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी।

सती जब घर पहुंचीं तो वहां उन्होंने भगवान शिव के प्रति तिरस्कार का भाव देखा। दक्ष ने भी उनके प्रति अपमानजनक शब्द कहे। इससे सती के मन में बहुत पीड़ा हुई। वे अपने पति का अपमान सह न सकीं और योगाग्नि द्वारा स्वयं को जलाकर भस्म कर लिया। इस दारुण दु:ख से व्यथित होकर शंकर भगवान ने उस यज्ञ को विध्वंस कर दिया।

फिर यही सती अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मीं और शैलपुत्री कहलाईं। पार्वती, हेमवती भी उन्हीं के नाम हैं। उपनिषद् की एक कथा के अनुसार इन्हीं ने हेमवती स्वरूप में देवताओं का गर्व-भंजन किया था।

शैलपुत्री’ देवी का विवाह शंकरजी से ही हुआ। पूर्वजन्म की भांति इस जन्म में भी वह शिवजी की ही अर्द्धांगिनी बनीं। नवदुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री दुर्गा का महत्व और शक्तियां अनंत हैं।

इसे भी पढ़ें

डोली पर सवार होकर आयीं माता दुर्गा [Mata Durga came riding on a doli]

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

माचा टी: महंगी चाय, लेकिन सेहत के लिए है चमत्कारिक, जानिए कीमत और फायदे

Matcha Tea: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और दुनिया में इन दिनों माचा ग्रीन टी (Matcha Tea) खूब चर्चा में है। फिटनेस प्रेमियों और सेलेब्स के...

PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में बधाइयों और आयोजनों की गूंज

PM Modi 75th birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी...

Gangster Prince Khan: दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के व्यवसायी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Gangster Prince Khan: रांची। रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्ण गोपालका से दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी...

JSSC paper leak: पेपर लीक आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में JSSC का सख्त रुख, सरकार ने कहा- पेपर लीक...

JSSC paper leak: रांची। JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में लंबी बहस हुई। परीक्षा के...

Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह...

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories