स्पेन में 50 साल में सबसे भीषण बाढ़, 95 मौते [Worst flood in Spain in 50 years, 95 dead]

1 Min Read

देश में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

मैंड्रिड, एजेंसियां। स्पेन में बाढ़ की वजह से 95 लोगों की मौत हो गई है। वालेंशिया शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 92 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है

कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग लापता हैं। BBC के मुताबिक, स्पेन में 50 साल में बाढ़ से मरने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 1973 में बाढ़ से 150 लोगों की मौत हुई थी।

सिर्फ आधे घंटे में तबाही मची:

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी स्पेन में बुधवार को कई जगहों पर कुछ ही घंटे में 12 इंच से भी ज्यादा बारिश हुई। एक अधिकारी ने कहा कि सिर्फ आधे घंटे में शहर में तबाही मच गई।

स्थिति इतनी खराब है कि एक न्यायालय को अस्थायी मुर्दाघर में तब्दील करना पड़ा। आपदा के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें

गुजरात के वडोदरा में भारत और स्पेन के पीएम ने किया रोड शो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं