पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का हिंसक मार्च, प्रदर्शन में 7 की मौत [Violent march of Imran supporters in Pakistan, 7 killed in demonstration]

1 Min Read

इमरान की रिहाई की मांग

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग मारे जा चुके हैं।

इमरान समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद के डी चौक पर कब्जा कर लिया, बाद में आर्मी ने इसे खाली कराया। डी चौक इलाके में राष्ट्रपति भवन, PM ऑफिस, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट हैं।

बुशरा बीबी बोलीं- जब तक खान नहीं मिलेंगे हम हटेंगे नहीः

इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा है कि जब तक उन्हें खान नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंसा से निपटने के लिए इस्लामाबाद में धारा 245 लगाई गई है।

प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। पाकिस्तानी सेना को किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, 6 सुरक्षाकर्मियों को कुचलकर मारा, 100 से ज्यादा घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं