नेपाल में राजशाही समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, काठमांडू में आगजनी, 1 की मौत, कर्फ्यू लगा [Violent demonstrations by monarchy supporters in Nepal, arson in Kathmandu, 1 dead, curfew imposed]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

काठमांडू, एजेंसियांनेपाल में राजशाही की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर सेना की तैनाती की गई है। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को लोगों से राजशाही के लिए समर्थन मांगा था।

2008 में खत्म हुई राजशाही:

नेपाल में 2006 में राजशाही के खिलाफ विद्रोह तेज हुआ। कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र को शासन संसद को सौंपना पड़ा। 2007 में नेपाल को हिंदू से धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया। 2008 में राजशाही खत्म कर चुनाव कराए गए। इसी के साथ 240 साल से चल रही राजशाही का अंत हुआ। तब से लेकर अब तक यानी 16 साल में नेपाल में 13 सरकारें बन चुकी हैं। यहां लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता है।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा के कॉलेज में नेपाल की छात्रा का शव मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं