US bans Indian companies: भारतीय कंपनियों और व्यक्तियों पर अमेरिकी ने लगाई रोक, जाने कारण

2 Min Read

US bans Indian companies:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बिक्री में शामिल भारतीय कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि ईरानी तेल व्यापार से होने वाली आय का उपयोग तेहरान अपने क्षेत्रीय आतंकी प्रॉक्सी को समर्थन देने और हथियार खरीदने में करता है, जिससे अमेरिकी सेना और उसके सहयोगियों को “सीधा खतरा” पैदा होता है।

TR6 Petro और RN Ship Management पर बड़ा एक्शन:


अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने भारतीय नागरिक ज़ैर हुसैन इकबाल हुसैन सईद, ज़ुल्फिकार हुसैन रिजवी सईद, महाराष्ट्र की RN Ship Management Pvt. Ltd. और पुणे की TR6 Petro India LLP को अपनी स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) सूची में डाल दिया। आरोप है कि TR6 Petro ने अक्टूबर 2024 से जून 2025 के बीच 8 मिलियन डॉलर से अधिक का ईरानी बिटुमेन खरीदा।स्टेट डिपार्टमेंट ने इन पर ईरानी पेट्रोलियम की खरीद–फरोख्त, ट्रांसपोर्ट और मार्केटिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है। इन प्रतिबंधों के चलते इनकी अमेरिकी संपत्तियां फ्रीज होंगी और अमेरिकी नागरिकों का इनके साथ लेन-देन प्रतिबंधित हो जाएगा।

ईरान पर अधिकतम दबाव की रणनीति जारी:


अमेरिका ने कुल 41 एंटिटीज, जहाजों और एयरक्राफ्ट पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि ये नेटवर्क ईरान की “अस्थिर करने वाली गतिविधियों” को फंड करते हैं, जिनमें शामिल हैं—

• आतंकवादी समूहों को हथियार और सप्लाई
• क्षेत्रीय संघर्ष को बढ़ावा

मध्य-पूर्व की समुद्री सुरक्षा को चुनौती:


अमेरिका ने कहा कि ईरान अपनी आय का उपयोग न्यूक्लियर प्रोग्राम और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में कर रहा है, इसलिए उस पर NSPM-2 के तहत अधिकतम दबाव बनाए रखा जाएगा।

कड़े संदेश के साथ आगे भी कार्रवाई जारी:


स्टेट डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया कि ईरान की क्रूड ऑयल सप्लाई और गैर-कानूनी वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अमेरिका ने कहा कि जब तक ईरान “दुनिया भर में आतंकवाद को फंड करता रहेगा”, वह सभी उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करके उसे जवाबदेह ठहराएगा।

Share This Article