गाजा पट्टी में इजरायल महिलाओं को बना रहा निशाना : UNRWA

2 Min Read

गाजा,एजेंसियां: फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी में हमलों में महिलाओं को निशाना बना रहा है।

सूत्रों के मुताबिक यूएनआरडब्ल्यूए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि गाजा पर जारी इजरायली हमलों में 10,000 से अधिक महिलाएं मारी गई हैं और 19,000 अन्य घायल हुई हैं। इसके साथ ही ये भी कहा कि गाजा में औसतन 37 बच्चे हर दिन अपनी मां को खो देते हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि एन्क्लेव में 155,000 से अधिक गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए रहने की स्थिति विशेष रूप से भयानक है, जिन्हें पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

आपको बताते चलें कि गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34,622 हो गई है और 77,867 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायली बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी में तीन घातक हमले किए जिसके कारण 26 लोग मारे गए और 51 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें

फैंस का इंतजार जल्द खत्म करेंगे शाहरुख, बताया अगली फिल्म का डेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं