युद्धविराम के लिए यूक्रेन तैयार, अब रूस की सहमति का इंतजार [Ukraine is ready for ceasefire, now waiting for Russia’s consent]

1 Min Read

कीव, एजेंसियां। यूक्रेन वॉर खत्म करने को लेकर सऊदी अरब के जेद्दाह में अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद यूक्रेन ने अमेरिका के 30 दिन का युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने की। वहीं रूसी राष्ट्रपति ऑफिस ने कहा, ‘हम सऊदी अरब में हुई बातचीत को स्टडी कर रहे हैं। साथ ही अमेरिका की ओर से बातचीत के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

बातचीत में क्या शर्तें तय हुईं, जानकारी नहीं:

पुतिन पूर्वी यूक्रेन के चार बड़े क्षेत्रों (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, और जापोरीजिया) पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। रूस पहले ही यूक्रेन के 20% हिस्से पर कब्जा कर चुका है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रूस युद्धविराम को स्वीकार करेगा या नहीं।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य मदद रोकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं