यूक्रेन का रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से हमला, लावा से रूस के जंगलों में आग लगी [Ukraine attacks Russia with fire-breathing drone, lava causes fire in Russia’s forests]

2 Min Read

यूक्रेनी सेना ने शेयर किया VIDEO

कीव। यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यूक्रेनियन डिफेंस मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन पेड़ों के ऊपर उड़ रहा है। वह लावा फेंक रहा है जिसकी वजह से जंगल में आग लग गई है।

पेड़ों के पीछे छिपे रूसी सैनिकों के लिए हुआ इस्तेमाल

CNN के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने पेड़ों की ओट में छिपे रूसी सैनिकों को खत्म करने के लिए इसका इस्तेमाल किया है।

इस ड्रोन में थर्माइट का इस्तेमाल हुआ है जो एल्युमिनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड का एक मिश्रण है। यह 4 हजार डिग्री फारेनहाइट तापमान पर जलता है।

ड्रोन से निकलती हैं आग की लपटे

यह ड्रोन जब उड़ता है तो इससे आग का लावा निकलता है जो कि पौराणिक कथाओं के ड्रैगन जैसा दिखाई देता है।

यही वजह है कि इसे ड्रैगन ड्रोन कहा जाता है। इस ड्रोन से निकलने वाला लावा पेड़ ही नहीं बल्कि स्टील को भी पिघला सकता है।

इसे भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे घातक मिसाइल हमला, 41 की मौत, 180 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं