यूक्रेन और अमेरिका में मिनरल डील पर सहमति [Ukraine and America agree on mineral deal]

1 Min Read

ट्रम्प ने फंडिंग रोकने की धमकी दी थी

कीव, एजेंसियां। यूक्रेन, अमेरिका को रेयर अर्थ मैटेरियल (दुर्लभ खनिज) देने के लिए राजी हो गया है। ट्रम्प ने दावा किया है कि जेलेंस्की डील पर साइन करने के लिए शुक्रवार को अमेरिका आ सकते हैं। ट्रम्प करीब 1 महीने से यूक्रेन पर दुर्लभ खनिज देने को लेकर दबाव बना रहे थे। ऐसा न होने पर अमेरिकी फंडिंग रोकने की धमकी दी थी।

यूक्रेन के री-डेवलपमेंट में मदद करेगा US:

यूक्रेन डील के बदले में अमेरिका से सुरक्षा गारंटी मांग रहा था, लेकिन अमेरिका ने इनकार कर दिया। वह यूक्रेन के री-डेवलपमेंट में मदद करेगा। ट्रम्प यूक्रेन के जिन दुर्लभ खनिजों को लेना चाहते हैं, उनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कार, हथियार और सैन्य उपकरण बनाने में होता है।

यूक्रेन के पास रेयर अर्थ मटेरियल के दुनिया के कुल कच्चे माल का लगभग 5% है। इसमें ग्रेफाइट का करीब 19 मिलियन टन भंडार शामिल है।

इसे भी पढ़ें 

यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं