ट्विटर की नीली चिड़िया को मिला नया मालिक [Twitter’s blue bird has a new owner]

2 Min Read

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को कौन नहीं जानता? इसकी पहचान पूरी दुनिया में एक नीली चिड़िया के रूप में है। लेकिन जब से एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया, तब से ट्विटर में कई बड़े बदलाव हुए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव तो यह था कि ट्विटर का नाम ही बदलकर ‘एक्स’ रख दिया गया। हालांकि, अब ट्विटर का वह आइकॉनिक नीला पक्षी, जो कंपनी के प्रतीक के रूप में लंबे समय से जाना जाता था, वह भी नीलामी में बिक चुका है। आइए जानते हैं कि इस प्रतिष्ठित नीली चिड़िया को आखिरकार कितने में बेचा गया औऱ क्या कुछ नीलाम हुआ।

नीली चिड़िया का कितने में हुआ सौदा?

नीली चिड़िया, जिसकी ट्विटर के पहचान के का प्रतीक थी, उसको नीलामी में बेचा गया। इस आइकॉनिक लोगो को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया। खास बात यह है कि यह नीली चिड़िया केवल प्रतीक ही नहीं, बल्कि एक भौतिक वस्तु भी थी, जिसका वजन लगभग 254 किलोग्राम था।

इसके आकार की बात करें तो यह 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी थी। हालांकि, अभी तक इस चिड़िया के नए मालिक की पहचान सामने नहीं आई है।

यह प्रतीक ट्विटर के पुराने दिनों की याद दिलाता है, जब ट्विटर को सिर्फ नीली चिड़िया के नाम से पहचाना जाता था। हालांकि, अब एलन मस्क ने इसे ‘एक्स’ के रूप में बदल दिया है, लेकिन सोशल मीडिया के इतिहास में इस चिड़िया का एक अहम स्थान हमेशा रहेगा।

इसे भी पढ़ें

एलन मस्क ने X का डोमेन बदलकर x.com किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं