ट्रम्प के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार ने जीती डिबेट, कहा- ट्रम्प की वजह से दुनिया में शांति आई थी [Trump’s vice-presidential candidate won the debate, said- peace came to the world because of Trump]

1 Min Read

दोनों ने इजराइल का समर्थन किया

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच बहस हुई। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार टिम वॉल्ज और रिपब्लिकन कैंडिडेट जेडी वेंस ने 90 मिनट तक डिबेट की।

वेंस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की ताकत बढ़ाई और दुनिया में शांति कायम रखी।

दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट में अपनी मौजूदगी बनाए रखनी चाहिए और इजराइल के साथ खड़ा रहना चाहिए।

पोल्स में किसको कितने वोट मिले:

ये डिबेट CBS न्यूज ने कराई थी। पोल्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प के साथी उम्मीदवार जेडी वेंस की जीत हुई है। 42% लोगों ने वेंस को, जबकि 41% लोगों ने टिम वॉल्ज को विजेता माना।

17% लोगों ने माना कि मुकाबला बराबरी पर रहा। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव हैं। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक पार्टी की ये आखिरी डिबेट थी। राष्ट्रपति पद के लिए दो डिबेट हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

ट्रम्प बोले- हारा तो 2028 में नहीं लड़ूंगा राष्ट्रपति चुनाव [Trump said – If I lose, I will not contest presidential elections in 2028]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं