Trump trade adviser: ट्रंप के व्यापार सलाहकारने कहा “भारत अपने फैसले खुद लेता है, हम निर्देश नहीं दे सकते”

2 Min Read

Trump trade adviser:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि भारत एक संप्रभु देश है और अपनी ऊर्जा नीति व तेल खरीद को लेकर खुद निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका किसी देश को यह निर्देश नहीं दे सकता कि वह किससे व्यापार करे या किससे न करे।

“भारत अपनी तेल खरीद में विविधता ला रहा है”

न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रीर ने कहा “भारत ने हमेशा इतना रूसी तेल नहीं खरीदा है। हालांकि रूस के साथ उसके पुराने संबंध रहे हैं, लेकिन पिछले दो-तीन सालों में भारत ने रिफाइनिंग और निर्यात के लिए सस्ते दामों पर रूसी तेल खरीदना शुरू किया है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत अब अपनी तेल आपूर्ति में विविधता लाने लगा है और यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक संकेत है। “ऐसा नहीं है कि रूसी तेल भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मुझे लगता है कि भारत यह समझ चुका है और अब वह अलग-अलग देशों से तेल खरीदना शुरू कर रहा है।”

अमेरिका नहीं देगा कोई “निर्देश”

ग्रीर ने स्पष्ट किया कि अमेरिका किसी देश पर अपनी शर्तें थोपने के पक्ष में नहीं है। “भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है। वह अपने आर्थिक निर्णय खुद लेता है, और यह उसकी संप्रभुता का हिस्सा है,” उन्होंने कहा।

ट्रंप प्रशासन का 50% टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसमें रूसी तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है।
अमेरिका का आरोप है कि भारत और चीन द्वारा रूसी तेल खरीदना अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को वित्तीय मदद देता है। ग्रीर ने बताया कि ये शुल्क कुछ हफ्ते पहले लागू किए गए हैं और इसके असर पर अमेरिका बारीकी से नजर रख रहा है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका को 50 अरब डॉलर का मुनाफा, चीन की प्रतिक्रिया रही कमजोर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं