ट्रंप की जेलेंस्की से नाराजगी: यूक्रेनी राष्ट्रपति पर शांति वार्ता की अनदेखी का आरोप [Trump’s displeasure with Zelensky: Ukrainian President accused of ignoring peace talks]

1 Min Read

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में महत्वपूर्ण बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बहुत निराश हैं। ट्रंप यूक्रेन के युद्ध को जल्दी समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

ट्रंप की रणनीति पर बढ़ते दबाव के बीच जेलेंस्की की चुप्पी पर चिंता

माइक वाल्ट्ज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस बात पर गहरी नाराजगी है कि जेलेंस्की ने अब तक शांति वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि यदि शांति वार्ता की शुरुआत होती तो युद्ध के हल के लिए रास्ता निकाला जा सकता था, लेकिन यूक्रेनी नेतृत्व ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए।

इसे भी पढ़ें 

ग्लोबल साउथ’ पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव को लेकर चिंतित हूं: नरेन्द्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं