Taiwan military aid 2025
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका ने ताइवान को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए चीन को कड़ा संदेश दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ताइवान को 10 अरब डॉलर से अधिक के हथियार बेचने के एक बड़े पैकेज की घोषणा की है। इस फैसले से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि यह हथियार बिक्री अमेरिका के राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों के अनुरूप है। विभाग के अनुसार, इस समझौते से ताइवान की रक्षा क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिरता व सैन्य संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
हथियार पैकेज में मीडियम-रेंज मिसाइलें, HIMARS रॉकेट सिस्टम, ATACMS मिसाइलें, सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर, ड्रोन, जेवलिन और TOW मिसाइलें शामिल हैं। इसके अलावा मिलिट्री सॉफ्टवेयर, हेलीकॉप्टर स्पेयर पार्ट्स और हार्पून मिसाइलों के रिफर्बिशमेंट किट भी दिए जाएंगे। अमेरिका का कहना है कि संघीय कानून के तहत वह ताइवान को आत्मरक्षा में मदद देने के लिए बाध्य है। वहीं चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इस तरह के कदमों का लगातार विरोध करता रहा है। इस नए फैसले के बाद चीन की कड़ी प्रतिक्रिया तय मानी जा रही है।







