Trump invites Putin Board of Peace: ट्रंप ने पुतिन को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में किया आमंत्रित, गाजा के पुनर्निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय पहल

1 Min Read

Trump invites Putin Board of Peace:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्योता भेजा है। इस बोर्ड का उद्देश्य युद्ध के बाद गाजा में शासन व्यवस्था और पुनर्निर्माण की निगरानी करना बताया जा रहा है। इससे पहले ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य वैश्विक नेताओं को भी इस पहल में शामिल होने का आमंत्रण दे चुके हैं।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने निमंत्रण की पुष्टि की

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इस निमंत्रण की पुष्टि की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन को शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और रूस इस प्रस्ताव से जुड़ी सभी बारीकियों को लेकर वाशिंगटन के साथ बातचीत कर रहा है। ट्रंप की इस पहल को गाजा संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और पुनर्निर्माण की दिशा में एक कूटनीतिक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article