Donald Trump: फेक विज्ञापन पर भड़के ट्रंप! कनाडा संग सभी व्यापार वार्ताएं कीं रद्द

2 Min Read

Donald Trump:

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका और कनाडा के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (24 अक्टूबर 2025) को कनाडा पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के नाम से एक “फेक विज्ञापन” चलाया है, जिसमें रीगन को टैरिफ नीतियों के खिलाफ बोलते दिखाया गया। इसी के बाद ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स तुरंत प्रभाव से खत्म करने की घोषणा कर दी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “कनाडा के गलत व्यवहार के कारण उनके साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं रद्द की जाती हैं। यह विज्ञापन झूठा है और अमेरिकी संस्थाओं को प्रभावित करने की साजिश है।” उन्होंने दावा किया कि यह फेक कैंपेन 75 मिलियन डॉलर का था और इसका मकसद अमेरिकी अदालतों और नीति निर्णयों पर प्रभाव डालना था।

ट्रंप के इस कदम से दोनों देशों के बीच पहले से तनावग्रस्त संबंध और खराब होने की संभावना है। हाल ही में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था, जहां दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई गई थी।हालांकि, अब इस विवाद के बाद ट्रंप ने कनाडा के इंपोर्ट पर 35 प्रतिशत टैरिफ और सेक्टर-आधारित टैरिफ की भी घोषणा की है जिसमें मेटल्स पर 50% और ऑटोमोबाइल पर 25% शुल्क शामिल है।

कनाडा सरकार ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज

कनाडा सरकार ने ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका विज्ञापन पब्लिक डोमेन फुटेज पर आधारित था और इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं था।इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका-कनाडा व्यापार समझौते (USMCA) की भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में भी हलचल देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़ा हमास, युद्धविराम पर बातचीत को तैयार

Share This Article
Exit mobile version