Cold wave in North India: उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

2 Min Read

Cold wave in North India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत और पश्चिमी तटीय राज्यों में बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश:

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले लो-प्रेशर सिस्टम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के दबाव क्षेत्र के कारण ये बारिश अगले 24 घंटों में और स्पष्ट होगी। तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, वेल्लोर और तिरुवन्नामलाई जैसे जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गोवा में मौसम:

मध्य महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम:

दिल्ली-NCR में मौसम स्थिर रहेगा। सुबह के समय धुंध या कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम 17-20°C के बीच रहेगा। कुल मिलाकर मौसम सूखा और साफ रहेगा।

उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना:

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक गिर सकता है। बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस समय नागरिकों को बारिश और ठंड से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में आज मौसम रहेगा साफ, पूर्वी जिलों में छठ पूजा पर हल्की बारिश का अलर्ट


Share This Article
Exit mobile version